नवी मुंबई में गिरफ्तार हुआ नाइजीरियाई नागरिक, यह है प्रकरण

पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 11 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित ड्रग मेथाक्विलाइन जब्त किया है।

134

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की एक टीम ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सेक्टर 2 के तलोजा स्थित श्रीकृपा रेजीडेंसी में छापेमारी (Raid) कर 11 लाख रुपये के ड्रग्स (Drugs) के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक (Nigerian National) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पकड़ा गया नाइजीरियाई नागरिक अवैध वीजा और पासपोर्ट पर नवी मुंबई में रह रहा था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नवी मुंबई के तलोजा इलाके में नाइजीरियाई नागरिक के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा इलाके में स्थित श्रीकृपा रेजीडेंसी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक नाइजीरियाई नागरिक के पास से 11 लाख रुपये से अधिक कीमत का 116 ग्राम मेथाक्विलाइन नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियाई आरोपी की पहचान बोनिफेस एमेनिक के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- शरद पवार के फैसले पर अजित पवार ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मामले की जांच कर रही है पुलिस
जांच में सामने आया है कि आरोपी एमेनिक को ठाणे पुलिस ने 2022 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और चार महीने पहले जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने ड्रग्स एक अन्य नाइजीरियाई नागरिक ओगबोना पॉल से प्राप्त किया था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

देखें ये वीडियो- जानिए क्यों, पीएम मोदी ने अपने भाषण में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का जिक्र किया

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.