Nigeria: सेना के ड्रोन हमले में 85 लोगों की मौत, 66 घायल

इस हमले में मारे गए लोगों के 85 शव दफनाए जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे।

701
File Photo

Nigeria: उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में ड्रोन हमले (Drone strikes)में 85 लोगों की मौत ( killed) हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। सेना ( army) ने इसे हमले को चूक का परिणाम माना है। राष्ट्रपति बोला टिनुबु (President Bola Tinubu) ने मंगलवार को कहा कि देश के संघर्ष वाले क्षेत्र में यह घटना सेना की गलती से हुई । इस हमले के सभी पहलुओं की गहन जांच करने का आदेश दिया है।

पैगंबर मुहम्मद मावलिद अल-नबी का जन्मदिन मनाने जुटी थी भीड़
नाइजीरिया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के अनुसार इस हमले में मारे गए लोगों के 85 शव दफनाए जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे। ये लोग पैगंबर मुहम्मद मावलिद अल-नबी का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थे। सरकार और सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि रविवार रात कडुना प्रांत के तुदुन बीरी गांव में आतंकियों और डाकुओं को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया।

चरमपंथियों और विद्रोहियों पर नाइजीरियाई सेना करती रहती है हमते
दशकों से उत्तरी हिस्से को अस्थिर करने वाले चरमपंथियों और विद्रोहियों पर नाइजीरियाई सेना अक्सर हवाई हमले करती है, जिसमें नागरिक भी हताहत होते हैं। जनवरी में नसरवा प्रांत में दर्जनों लोग मारे गए और दिसंबर 2022 में जामफारा प्रांत में भी दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। लागोस स्थित एसबीएम इंटेलिजेंस सुरक्षा फर्म के अनुसार, 2017 के बाद से देश के उत्तर में सशस्त्र समूहों पर किए गए हवाई हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए।  (हि.स.)

यह भी पढ़ें- Prayagraj: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी मोदी सरकार की: राजेंद्र मिश्र

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.