जानिये… पॉप स्टार रिहाना पर क्या है नया विवाद?

यह खबर रिहाना की कंपनी फेंटी ब्यूटी से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी झारखंड के माइंस से माइका की सोर्सिंग करती है।

89

यूएस पॉप स्टार रिहाना भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए अपने ट्वीट को लेकर विवादों में थीं। अब एक और खबर आने के बाद वह फिर से विवादों में आ गई हैं।

यह खबर रिहाना की कंपनी फेंटी ब्यूटी से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी झारखंड के माइंस से माइका की सोर्सिंग करती है। इसमेंं खुलासा हुआ है कि यह कंपनी बच्चों से काम कराती है। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। वे इसके लिए रिहाना को आड़े हाथों ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दिख रहा है गुस्सा
फिलहाल इस बारे में सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी चर्चा गरम है। न्यूयॉर्क के एक ट्विटर यूजर सायरस कोहेन ने लिखा है, ‘रियल माइका को इस्तेमाल करना बंद कीजिए।’ वर्जीनिया के एक यूजर ने फेंटी ब्यूटी को टैग करते हुए लिखा है, ‘क्या आप क्रूरता से 100 फीसदी मुक्त हैं? ऐसा लगता है कि उन्होंने माइका का यूज कर कैलिफोर्निया सप्लायर्स ऐक्ट का उल्लंघन किया है।’ एक स्पेनिश लड़की मेरी ने ट्वीट किया, ‘बच्चों का शोसन करने के लिए रिहाना के खिलाफ शिकायत दर्ज। रिहाना और ब्लड मनी।’

ये भी पढ़ेंः किसान आंदोलन : ये हैं रिहाना, थनबर्ग के ‘खालिस्तानी’ खलीफा!

भारत में मामला दर्ज
बता दें कि भारत में बच्चो के अधिकारों के लिए काम करनेवाली संस्था एसीपीसीआर में शिकायत दर्ज की गई है।
लंदन से पूनम ने ट्वीट किया है, ‘खुशी है कि अब फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स मैं नहीं यूज करती हूं, जो कि पहली करती थी। यह कूड़ा है। ऐसे ब्रांड्स को कभी भी सपोर्ट नहीं करूंगी, जो माइका का इस्तेमाल करते हैं या बच्चों का शोषण करते हैं।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.