गिरफ्त में आया करोड़ों का इनामी नक्सली, कई राज्यों ने रखा था इनाम, महाराष्ट्र का है मूल निवासी

संजय राव उर्फ दीपक महाराष्ट्र के अंबरनाथ का मूल निवासी है। उसने कश्मीर में बीटेक की शिक्षा पूरी की और महाराष्ट्र लौटने पर नक्सली आंदोलन में शामिल हो गया। उसके खिलाफ महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में गंभीर अपराध दर्ज हैं।

303

गढ़चिरौली जिले में तेलंगाना पुलिस की टीम ने छापा मारकर दो करोड़ रुपये के इनामी नक्सली संजय राव (Sanjay Rao) उर्फ दीपक को गिरफ्तार (arrested) किया है। संजय पिछले 30 वर्षों से नक्सल आंदोलन (naxalite movement) के लिए काम कर रहा था। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने संजय की खबर देने पर 50 लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। इसी तरह अन्य राज्यों की घोषणाओं के बाद संजय पर इनाम की रकम दो करोड़ तक पहुंच गई थी।

अंबरनाथ का है मूल निवासी
पुलिस के अनुसार संजय राव उर्फ दीपक महाराष्ट्र के अंबरनाथ का मूल निवासी है। उसने कश्मीर में बीटेक की शिक्षा पूरी की और महाराष्ट्र लौटने पर नक्सली आंदोलन में शामिल हो गया। उसके खिलाफ महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2015 में पुणे जिले के तालेगांव दाभाड़े से पुलिस की छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त संजय वहां से भाग निकला था। वहां नक्सली आंदोलन से जुड़ी कुछ सामग्री, हथियार और नकदी मिली।

पत्नी को भी बेंगलुरु से किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि संजय पर कोंकण समेत पश्चिमी घाट में नक्सली आंदोलन को मजबूत करने की जिम्मेदारी थी और वह पश्चिमी घाट स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था। संजय राव नक्सलियों की सबसे बड़ी केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। संजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को भी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें – Anantnag: पांचवें दिन भी सेना का सर्च अभियान जारी, सेना ने दागे मोर्टार गोले

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.