मुंबईः दो महिलाओं के झगड़े में फायरिंग, फिर क्या हुआ? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

मुंबई से सटे मानखुर्द में एक चॉल में रहने वाली दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े में एक महिला के पति और बेटे ने दूसरी महिला की पिटाई कर दी और फायरिंग कर दी।

131

मुंबई के पास मानखुर्द के मंडला में एक सनसनीखेज घटना हुई है। यहां एक चॉल में रहने वाली दो महिलाओं के बीच मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक चॉल में रहने वाली दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े में एक महिला के पति और बेटे ने दूसरी महिला की पिटाई कर दी और फायरिंग(firing) कर दी। घटना 29 अप्रैल की शाम करीब सात बजे की है।

फायरिंग में महिला की मौत
मुंबई से सटे मानखुर्द में हुई इस फायरिंग की घटना में में घायल 31 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। मानखुर्द पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फायरिंग (firing) की इस घटना से पूरा मानखुर्द मंडला क्षेत्र में दहशत है।

मृतक महिला की हुई पहचान
फायरिंग में मारी गई महिला की पहचान फरजाना इरफान शेख (31) के रूप में हुई है। फरजाना मानखुर्द मंडला इलाके में रहती थी। उसी इलाके में रहने वाली एक महिला से उसका झगड़ा हो गया। इस मारपीट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। अज्ञात कारण से इन दोनों महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। उसके बाद दूसरी महिला का पति और बेटे पिस्टल लेकर घर से बाहर आए और फरजाना को मारपीट कर दो गोलियां (firing) दाग दीं। इस बीच जब स्थानीय नागरिकों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो पिता-पुत्र ने पिस्टल दिखाकर स्थानीय लोगों को धमकाते हुए भाग गए।

आरोपियों तक पहुंचने की पुलिस की कोशिश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही मानखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला फरजाना को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त सर्किल 6 हेम सिंह राजपूत ने बताया कि मानखुर्द पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लड़ाई की वजह का खुलासा नहीं
फरजाना और एक अन्य महिला के बीच लड़ाई का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय सूत्र बता रहे हैं कि लड़ाई एक मामूली वजह से हुई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि हमलावर गैंगस्टर हैं और उनके खिलाफ पूर्वी उपनगर में कई मामले दर्ज हैं। गोली चलने की इस घटना के बाद मानखुर्द क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.