मुंबई: भारी बारिश से ओवरफ्लो हुए दो बांध, देखें वीडियो

मुंबई में भारी बारिश के कारण दो बांध तानसा और विहार ओवरफ्लो हो गए हैं।

158

मुंबई (Mumbai) में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश (Rain) के कारण तानसा (Tansa) और विहार झीलें (Vihar Lakes) बुधवार को पूरी तरह भर जाने के बाद उफान पर आ गईं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि तानसा और विहार झीलें मुंबई में पीने योग्य पानी का प्रमुख स्रोत हैं।

मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से विहार, तानसा और तुलसी झीलें उफान पर हैं।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में विहार झील रात 12.48 बजे पूरी तरह भर गई, जबकि ठाणे जिले में तानसा झील बुधवार सुबह 4.35 बजे उफान पर थी। बीएमसी ने ट्वीट किया, ”मुंबईकरों को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में से एक, तानसा झील आज सुबह 4.35 बजे पूरी तरह से भर गई और अब उफान पर है।”

यह भी पढ़ें- 26 जुलाई 2005: जल प्रलय के 18 साल, जब थम गई थी मुंबई पर हारी नहीं

शहर और उपनगरों में भारी बारिश के बाद 20 जुलाई को तुलसी झील पूरी तरह भर गई थी।

मुंबई को सात जलाशयों – भाटसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से 3,800 एमएलडी (प्रति दिन मिलियन लीटर) पानी मिलता है। ये जलाशय मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित हैं।

मुंबई महानगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की पवई झील इस महीने की शुरुआत में उफान पर थी लेकिन इस झील का पानी पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

देखें यह वीडियो- Kargil Vijay Diwas: कारगिल का युद्ध, जब भारत ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.