Mumbai: जानिये, मीरा रोड के गाजा पट्टी में पथराव के बाद कैसी है स्थिति और अब तक कितने हुए गिरफ्तार

21 जनवरी की रात को मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के कारण 22 जनवरी को मीरा भायंदर शहर में तनावपूर्ण माहौल देखा गया।

194

Mumbai से सटे शहर मीरा रोड के नया नगर(Naya Nagar of Mira Road) में तनावपूर्ण शांति है। इसे देखते हुए पुलिस जवानों के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स तैनात(Rapid action force deployed along with police personnel) की गई है। 21 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे यहां अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा(Ram Mandir Pran Pratistha in Ayodhya) के उपलक्ष्य शोभायात्रा निकाल रहे राम भक्तों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला(Ram devotees attacked by Muslim community people) कर दिया था। उसके बाद 22 जनवरी को भी पथराव की घटना घटी थी। इस कारण तनाव और बढ़ता दिख रहा था। इसे देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था(security system) बढ़ा दी गई है। पुलिस जवानों के साथ ही दंगा नियंत्रण दस्ता(riot control squad) के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

अन्य क्षेत्रों में भी तनाव
फिलहाल नया नगर में घटी इस घटना के बाद मीरा रोड के अन्य क्षेत्रों में भी तनाव देखा जा रहा है। गोल्डन नेस्ट के साथ ही गीता नगर और नया नगर के पास के अन्य क्षेत्रों में भी घटना का असर देखा जा रहा है। हालांकि दोनों ओर के नेताओं ने शांति कायम रखने की कोशिश शुरू कर दी है। शिंदे गुट शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन ने भी लोगों से शांति बनाने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री ने दिया आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश
बता दें कि घटना के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस आयुक्त मधुकर पांडेय से बात कर स्थिति की जानकारी ली है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विधायक प्रताप सरनाईक ने भी पुलिस आयुक्त से मुलाकात की है और घटना की जांच की मांग की है।

Mumbai: मीरा रोड में और बढ़ा तनाव, नया नगर के बाद अब हैदर चौक पर पथराव- देखिये वीडियो

मुसलमानों ने किया शोभायात्रा निकाल रहे रामभक्तों पर पथराव
21 जनवरी की रात को मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के कारण 22 जनवरी को मीरा भायंदर शहर में तनावपूर्ण माहौल देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम भक्तों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा पर मुस्लिम उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस हमले में कुछ हिंदुओं के घायल होने की भी खबर है। घटना में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.