Mumbai: पुलिस का बोर्ड लगाकर कार से गुटखा की तस्करी, सिपाही निलंबित

निलंबित सिपाही का नाम मोसिन शेख है। मोसिन शेख नायगांव लोकल आर्म्स डिवीजन में कार्यरत था। शेख को 5 अक्टूबर को गुजरात-महाराष्ट्र सीमा पर पालघर जिले में कासा पुलिस ने गुटखा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था,

373

Mumbai: मुंबई से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है । मुंबई पुलिस फोर्स का एक सिपाही गुटखा (Gutkha) तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल पाया गया है। पालघर पुलिस की जांच में इस खुलासा होने के बाद एक पुलिस सिपाही को निलंबित (suspended) कर दिया गया है।

विभागीय जांच के बाद हुई निलंबन प्रक्रिया
निलंबित सिपाही (constable) का नाम मोसिन शेख है। मोसिन शेख नायगांव लोकल आर्म्स डिवीजन में कार्यरत था। शेख को 5 अक्टूबर को गुजरात-महाराष्ट्र सीमा पर पालघर जिले में कासा पुलिस ने गुटखा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था, जो महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है। गिरफ्तारी के बाद, एक पुलिस जांच में उसे दोषी पाया गया, जिसके कारण विभागीय कार्रवाई के माध्यम से उसे निलंबित कर दिया गया।

गुजरात से मुंबई तक पहुंचाता था गुटखा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शेख अपने पुलिस पद का फायदा उठाकर गुजरात से मुंबई तक गुटखा पहुंचाता था। पुलिस को उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली और कासा पुलिस ने उसके पास से 3 लाख रुपये का अवैध गुटखा जब्त किया। पुलिस कांस्टेबल मोसिन शेख पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, कासा पुलिस ने इस मामले में मोसिन शेख को गिरफ्तार कर लिया था।

कार पर लगाया था पुलिस का बोर्ड
एक अधिकारी ने बताया कि शेख ने शक से बचने के लिए स्विफ्ट कार पर पुलिस का बोर्ड (police board) लगा रखा था, लेकिन कासा पुलिस को पुख्ता जानकारी थी कि मोसिन शेख गुटखा की तस्करी कर रहा है, जिस पर पुलिस ने शेख के निजी वाहन को रोका और उसे गुटखा समेत हिरासत में ले लिया था।

यह भी पढ़ें – Manipur: पुलिस ने 255 लोगों को लिया हिरासत में, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.