क्या मुंबई पुलिस को मिलेगी अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की कस्टडी?

एडिशनल सेशन जज ने आदेश जारी कर कर्नाटक जेल प्रशासन को रवि पुजारी की कस्टडी मुंबई पुलिस को देने को कहा है।

94

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की कस्टडी आखिरकार मुंबई पुलिस को मिलनेवाली है। एडिशनल सेशन जज ने इस बारे में एक आदेश जारी करते हुए कर्नाटक जेल प्रशासन को पुजारी की कस्टडी मुंबई पुलिस को देने को कहा है।

अपराध शाखा के प्रमुख मिलिंद भारंबे ने यह बताते हुए कहा कि मुंबई पुलिस को वर्ष 2016 के गजाली शूटआउट केस में रवि पुजारी को हिरासत लेने में सफलता हासिल हुई है। गजाली विले पार्ले में स्थित एक होटल है।

7 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पांच साल पहले मुंबई के गजाली होटल में हुए शूट आउट मामले में सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रवि पुजारी को लगभग दो साल पहले सेनेगल में गिरफ्तार किया गया था। उसके कुछ महीनों बाद उसे भारत में प्रत्यर्पित कर दिया गया था। पहले कर्नाटक पुलिस ने उसकी कस्टडी ली थी। अब मुंबई पुलिस उसे हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ेंः बढ़ते कोरोना संक्रमण ने ऐसे बढ़ाई मुंबईकरों की टेंशन!

78 मामले दर्ज
बता दें कि कि मुंबई में उसके खिलाफ 78 मामले दर्ज हैं। इनमे से 49 केसों में वह सीधे तौर पर जुड़ा है। कई केसों में उस पर मकोका लगाया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच एक-एक कर उसकी अलग-अलग मामले में कस्टडी लेगी। अगले कुछ महीनों तक वह मुंबई पुलिस की कस्टडी में रहेगा। बाद में उसे जेल भेज दिया जाएगा। कर्नाटक में उसके खिलाफ 97 मामले दर्ज हैं।

महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने का आरोप
रवि पुजारी पर एक मामला फिल्म फायनैंसर अली मोरानी के बंगले पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। इस केस में कुछ महीने पहले रवि पुजारी के साथी ओबेद रेडियोवाला को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। पुजारी पर मोरानी के आलावा बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.