Kanpur: मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिली मजदूरी, पैसे के लिए भटक रहे मजदूर

मनरेगा उपायुक्त श्रम रोजगार डी.सी. मनरेगा रमेश चन्द्र से जब इस संबंध में शुक्रवार को बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान 22 अगस्त 2023 के बाद से नहीं हुआ है।

409

मनरेगा (MGNREGA) के मजदूरों (Laborers) की लगभग तीन महीने की मजदूरी (Wages) का भुगतान अब तक नहीं हो सका। काम करके मजदूर अपनी मजदूरी पाने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) की बाट जोह रहें है। बेचारे मजदूर नवरात्र और दशहरा बीत गया और दीपावली पर मजदूरी पाने की आस लगाए हुए हैं। नगर के श्रमिकों की मजदूरी लगभग 6 करोड़ रुपये बकाया है।

मनरेगा उपायुक्त श्रम रोजगार डी.सी. मनरेगा रमेश चन्द्र से जब इस संबंध में शुक्रवार को बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान 22 अगस्त 2023 के बाद से नहीं हुआ है। सभी मजदूरों की मजदूरी केंद्र सरकार उनके खाते में सीधे देती है। बजट आने के बाद उनकी मजदूरी का भुगतान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Mumbai: जमीन घोटाला मामले में विधायक रवींद्र वायकर की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी तक पहुंची जांच की आंच

मनरेगा के मजदूरों की आवश्यकता
नगर में लगभग 7498 मनरेगा के मजदूरों की लगभग तीन महीने का भुगतान होना है। केंद्र सरकार को इस संबंध में जानकारी भी दी जा चुकी है। अब नये कार्यों के लिए मनरेगा के मजदूरों से कैसे काम लिया जाय। वह काम करने के लिए तैयार रहते हैं। जहां भी मनरेगा के मजदूरों की आवश्यकता होती है, वह तत्काल तैयार हो जातें है। वह अपनी मजदूरी के लिए भटक रहे हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.