मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 6 जिलों में दी भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने सोमवार को बताया कि आगामी चार दिनों में महाराष्ट्र के छह जिलों में मध्यम के साथ-साथ तेज बारिश हो सकती है। साथ ही कोंकण के रायगढ और रत्नागिरी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह मौसम विभाग के अनुसार इन चारों दिनों तक समुद्र तूफानी रहने वाला है।

145

मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के छह जिलों में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इनमें मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिले शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कोल्हापुर में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन अभी भी यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने सोमवार को बताया कि आगामी चार दिनों में महाराष्ट्र के छह जिलों में मध्यम के साथ-साथ तेज बारिश हो सकती है। साथ ही कोंकण के रायगढ और रत्नागिरी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह मौसम विभाग के अनुसार इन चारों दिनों तक समुद्र तूफानी रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से सोमवार तक मुंबई में 197.98 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान मुंबई शहर में 58.42 मिमी दर्ज की गई। आर्थिक राजधानी के पूर्वी उपनगरों में 69.15 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 70.41 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टर को सावधान रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान : भाजपा सदन से सड़क तक लेकर जाएगी ‘लाल डायरी’ का मामला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.