Meteorological Department: झुलसाती गर्मी से राहत की उम्मीद! केरल पहुंचे मानसून ने बदला यूपी का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

41
Foggy road with low visibility during a storm
A foggy road scene indicating severe weather.

Meteorological Department:उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों में तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। गोरखपुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर जारी अलर्ट में कहा है कि अगले तीन-चार घंटों में लखनऊ और आसपास के जिलों में आंधी-तूफान आने और बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनाें में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मानसून दस्तक देने वाली है।(Meteorological Department)

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून कर्नाटक तट से होते हुए गोवा की तरफ आगे बढ़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हैं। 10 जून के बाद मानसून धीमा पड़ सकता है। ऐसा होने से 24 घंटे के अंदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है।(Meteorological Department)

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी और गोरखपुर समेत कई जिलों में बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर और कानपुर , चित्रकूट और सोनभद्र समेत कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना है। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और जबकि कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है । किसानों को भी फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।(Meteorological Department)

ये भी पढ़ेंः Rashtriya Swayamsevak Sangh: संघ की कार्यप्रणाली में होगा व्यापक परिवर्तन, प्रचारकों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर

लखनऊ केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जल्द ही यह पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।(Meteorological Department)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.