संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बनेगी स्मारक दीवार, जीवंत होगी शांति मिशन के सैनिकों की कुर्बानी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था सुझाव 

113

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में एक स्मारक दीवार (मेमोरियल वॉल) का निर्माण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा पेश इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। वर्ष 2015 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था। उस भाषण में मोदी ने शांति मिशन के दौरान बलिदान हुए सैनिकों की याद में मेमोरियल वॉल बनाने का सुझाव दिया था।

यह भा पढ़ें – अमेरिकी संसद में होगा हिंदू कॉकस, हिंदूफोबिया पर लगेगी लगाम!

190 देशों ने दिया समर्थन

अब संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे 190 देशों ने समर्थन दिया। बाद में संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इस प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक मेमोरियल वॉल का निर्माण किया जाना है। इस मेमोरियल वॉल पर संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन पर बलिदान हुए सैनिकों के नाम लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

शांति मिशन के शहीदों को समर्पित होगी मेमोरियल वॉल

संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक उचित और प्रमुख जगह पर मेमोरियल वॉल का निर्माण किया जाएगा। इस वॉल का निर्माण शांति मिशन के दौरान बलिदान हुए सैनिकों के सम्मान में किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि यह मेमोरियल वॉल इस बात का प्रतीक होगी कि संयुक्त राष्ट्र, शांति पर इतना जोर क्यों देता है। साथ ही यह लोगों को याद दिलाएगी कि उनके फैसलों की दुनिया ने क्या कीमत चुकाई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मेमोरियल वॉल का निर्माण तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा।

यह भा पढ़ें – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, दस्तावेज चुराने के साथ ही ये भी है आरोप

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.