Maratha Reservation: महाराष्ट्र में भड़की मराठा आरक्षण की आग, प्रदर्शनकारियों ने किया NCP विधायक के घर पर हमला

मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने बीड जिले में स्थित एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास में आग लगी दी।

165

आक्रामक मराठा प्रदर्शनकारियों (Maratha Protesters) ने बीड (Beed) के माजलगांव (Majalgaon) में अजित पवार गुट (Ajit Pawar Faction) के विधायक प्रकाश सोलंके (MLA Prakash Solanke) के घर पर पथराव (Stone Pelting) किया। साथ ही मराठा प्रदर्शनकारियों ने सोलंके के बंगले के परिसर में खड़ी कारों को भी जला दिया। मनोज जरांगे पाटिल के बारे में प्रकाश सोलंके के बयान ने मराठा प्रदर्शनकारियों को आक्रामक कर दिया और इसके विरोध में मराठा प्रदर्शनकारियों ने प्रकाश सोलंके के घर पर पथराव किया।

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। एक मराठा प्रदर्शनकारी ने अजित पवार के विधायक प्रकाश सोलंके को फोन किया और मराठा आरक्षण को लेकर चर्चा शुरू की। इसी ऑडियो क्लिप में बोलते हुए विधायक प्रकाश सोलंके ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल को लेकर बयान दिया था। आक्रामक प्रदर्शनकारियों ने विरोध में प्रकाश सोलंके के बंगले पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी करीब डेढ़ घंटे तक विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर पथराव करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने सोलंके के बंगले के परिसर में कारों को भी जला दिया। प्रकाश सोलंके के बंगले से धुआं निकलता देखा गया। उस वक्त विधायक प्रकाश सोलंके सदन में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी, जानें कैसे बरामद हुए भारी कीमत के ड्रग्स, कितने हुए गिरफ्तार

प्रकाश सोलंके के घर पर पथराव
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने माजलगांव में एनसीपी अजित पवार विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर पथराव किया है। कल सोलंके ने मनोज जरांगे को लेकर बयान दिया था। पिछले एक घंटे से पथराव हो रहा है। विधायक प्रकाश सोलंके के बंगले से धुआं निकलता दिख रहा है।

मराठा आरक्षण गलत दिशा में जा रहा है: सीएम शिंदे
इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने इस घटना की निंदा की है। एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए कि विरोध क्या मोड़ ले रहा है। ये विरोध अब गलत दिशा में जा रहा है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.