वर्धा की स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 26 मजदूर घायल

महाराष्ट्र के वर्धा - लॉयड मेटल स्टील फैक्ट्री ब्लास्ट हो गया है।

130

महाराष्ट्र के वर्धा – लॉयड मेटल स्टील फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में 26 कामगारों के घायल होने की जानकारी मिली है। वर्धा के उत्तम गालवा इलाके में स्थित स्टील प्लांट में विस्फोट हुआ है। घायलों को इलाज के लिए सावंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

7 मजदूरों की हालत गंभीर
3 फरवरी को सुबह 10 बजे यह विस्फोट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बायलर का जलता हुआ कोयला कर्मचारियों के ऊपर आ गिरा। जलते कोयले से 26 मजदूर घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये 40 फीसदी से ज्यादा जल गए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ हाथापाई हुई है। फैक्ट्री प्रबंधन और मीडियाकर्मियों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।

ये भी पढ़ेंः पढ़िए… भाजपा ने 2021 के लिए किसे, कहां का बनाया चुनाव प्रभारी!

बचाव कार्य जारी
 घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.