महाराष्ट्रः पिंपरी- चिंचवड़ में 14 पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार! जानिये, कितना खतरनाक था इरादा

पिंपरी-चिंचवड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपराध को अंजाम देने से पहले आरोपियों के पास 14 पिस्तौल बरामद किए हैं।

95

पुणे जिले के पिंपरी -चिंचवड़ में पुलिस ने 14 पिस्तौल और 8 कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी पिस्तौल मध्य प्रदेश से लाई गई थीं। मामले की गहन छानबीन पिंपरी -चिंचवड़ क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है।

पिंपरी-चिंचवड़ क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त पद्माकर धनवट ने बताया कि बडमुखवाड़ी में पुलिस पेट्रोल पंप पर डकैती की तैयारी कर रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुआ था।

मध्य प्रदेश से लाई गई थी पिस्तौल
इन आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने रुपेश पाटील और ऋतिक तापकीर के घर से 6 पिस्तौल बरामद किये। इसके बाद पुलिस ने आकाश मिसाल के घर से 4 पिस्तौल बरामद किये। छानबीन में पता चला कि रुपेश ने दो पिस्तौल अजीत गुप्ता को बेची हैं। पुलिस ने इस मामले में अजीत गुप्ता के घर छापा मारकर दो पिस्तौल व कारतूस बरामद किये। इस तरह मध्य प्रदेश से लाई 14 पिस्तौल और 8 कारतूस के साथ पुलिस ने आकाश अनिल मिसाल (21),रुपेश सुरेश पाटिल (30), ऋतिक दिलीप तापकीर (26) व अजीत उर्फ विकी रामलाल गुप्ता (28) को गिरफ्तार किया है। इन चारों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.