सड़क दुर्घटना: महाराष्ट्र के वर्धा में 55 की जान आफत में, नासिक में 15 पहुंचे अस्पताल

112

महाराष्ट्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में 70 लोगों की जान दिक्कत में पड़ा गई। वर्धा में एक सरकारी बस धाम नदी के पुल से नीचे गिर गई। बस में 55 यात्री सवार थे। इसी प्रकार नासिक में एक ट्रावेल कपंनी के मालिक की अंत्येष्टि में गए 15 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों को नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूझबूझ से बची जान
वर्धा जिले के सेलू तहसील में स्थित येलाकेली के पास शुक्रवार शाम को 7.30 बजे एसटी महामंडल की बस धाम नदी के पुल से गिर गई। इस घटना में चालक की सावधानी की वजह से बस में सवार 55 यात्री बाल-बाल बच गए। इस घटना में बस चालक अमोल भांगे मामली रूप से घायल हुआ है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही सेलू पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव व राहत काम को पूरा किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वर्धा से एसटी महामंडल की बस शाम 7 बजे आरवी के लिए रवाना हुई थी। एसटी बस जैसे ही येलाकेली के पास धाम नदी के पुल पर पहुंची तो बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। हालांकि चालक ने चालाकी से बस पर नियंत्रण आखिर तक बनाए रखा, जिससे बस नदी में गिरने से बच गई।

ये भी पढ़ें – बेहतर भविष्य के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में बढ़ेगी भारत की भूमिका : पुतिन

अंत्येष्टि में गए दुर्घटना के शिकार हो गए
नासिक जिले में भद्रकाली इलाके में अमरधाम श्मशान भूमि के सामने शुक्रवार देररात दो वाहनों की टक्कर में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नासिक जिला अस्पताल में हो रहा है। यह जानकारी भद्रकाली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार नासिक के सिडको कालोनी में रहने वाले सिटी लिंक बस के संचालक मकरंद पंचाक्षरी की शुक्रवार को मौत हो गई थी। सिटी लिंक के कर्मचारी और परिजन मकरंद के अंतिम संस्कार के लिए अमरधाम श्मशान घाट पर आए थे। श्मशान के सामने ही अचानक दो कारों की टक्कर हो गई । इस हादसे में कार में सवार पांच लोग और श्मशान आए 10 लोग घायल हो गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.