बुलढाणा में भीषण सड़क दुर्घटना! 13 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल

बुलढाणा जिले के समृद्धि राजमार्ग पर काम चल रहा था। उसी दौरान सिंधखेडराजा तालुका के तढेगांव-दुसरबीड में टिपर पलट जाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

185

बुलढाणा के समृद्धि राज मार्ग पर हुए भीषण हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। टिपर के पलट जाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिले के समृद्धि राजमार्ग पर काम चल रहा था। उसी दौरान सिंधखेडराजा तालुका के तढेगांव-दुसरबीड में टिपर पलट जाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कई मजदूर टिपर के नीचे दब गए।

टिपर पर सवार थे 16 लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिपर में 16 लोग सवार थे। टिपर के पलट जाने के कारण कई मजदूर हाईवे में इस्तेमाल करने के रखे गए रॉड पर भी गिर गए। इस हादसे में कुल 13 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

छोटी बच्ची की बची जान
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले मजदूरों में कई दूसरे राज्य के हैं। हादसे में एक चमत्कार भी हुआ है, इतनी भीषण दुर्घटना में एक बच्ची सुरक्षित बच गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.