पहली बारिश का कहर: अहमदनगर जिले में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत, दो घायल

राजस्व विभाग के अधिकारी इराप्पा काले के अनुसार 10 जून अहमदनगर जिले के संगमनेर तहसील के अकलापुर गांव में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।

87

अहमदनगर जिले में 9 जून को हुई इस साल की पहली बारिश में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें – भारत ने वियतनाम को इस काम के लिए सौंपे 10 लाख अमेरिकी डॉलर

राजस्व विभाग के अधिकारी इराप्पा काले के अनुसार 10 जून अहमदनगर जिले के संगमनेर तहसील के अकलापुर गांव में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश में एक घर की दिवार गिर गई। इस घटना में विठ्ठल भीमाजी दुधवड़े (76), हौसाबाई भीमाजी दुधवड़े (67) और साहील पीना दुधवड़े (10) की मौत हो गई। घटना में वनीता पीना दुधवड़े (8) व मंदाबाई विठ्ठल दुधवड़े घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना का मुआयना तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.