लुधियाना विस्फोटः मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार, निशाने पर थे मुंबई सहित ये शहर

लुधियााना न्यायालय परिसर मे हुए धमाका मामले में जर्मनी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी नामक यह आरोपी सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़ा हुआ था।

95

लुधियाना न्यायालय विस्फोट मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जर्मनी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी नामक यह आतंकी प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ है।

जसविंदर सिंह को ही लुधियाना न्यायालय विस्फोट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह दिल्ली और मुंबई में आतंकी हमले करने का षड्यंत्र रच रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के अनुरोध पर उसे जर्मनी में गिरफ्तार किया गया। जसविंदर सिंह सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। वह दिल्ली समेत भारत के अन्य शहरों में आतंकी गतिविधियां चलाने का षड्यंत्र रच रहा था। अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्षीय मुल्तानी एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी है और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है।

23 दिसंबर को हुआ था विस्फोट

  • लुधियाना न्यायालय परिसर की दूसरी मंजिल स्थित टायलेट में 23 दिसंबर को बम धमाका हुआ था।
  • ये धमाका आईईडी से कराया गया था।
  • इसे आतंकी हमला माना जा रहा था।
  • धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
  • जांच एजेंसियों को शक था कि मृतक का ही धमाके में हाथ था।
  • शक था कि बम को असेंबल करते समय विस्फोट हो गया।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.