Bharat Ratna Award: लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मान

भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

125

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Award) ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मौजूद रहे।

इस दौरान आडवाणी के घर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस मौके पर आडवाणी के परिवार के 10 सदस्य भी मौजूद रहे। घर पर सम्मान समारोह आयोजित करने के पीछे आडवाणी की सेहत और बढ़ती उम्र को कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- PM Modi: कच्चातिवु द्वीप पर गरमाई सियासत, पीएम मोदी बोले- हम कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते!

लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी
लालकृष्ण आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से की। आडवाणी कई वर्षों तक राजस्थान में संघ के प्रचार कार्य में लगे रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक हैं।

इन चार लोगों को भी मिला भारत रत्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एमएस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। यहां उनके परिवारों ने सम्मान स्वीकार किया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.