पांच के पंच में अटक गए परमबीर… ये हैं वो प्रकरण

परमबीर सिंह के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों पर न्यायालय का कड़ा निर्णय सामने आया है।

83

परमबीर सिंह के विरुद्ध पांच धन उगाही के प्रकरण दर्ज हैं। इसकी जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और सीआईडी कर रही है। इस संबंध में सीआईडी और क्राइम ब्रांच ने न्यायालय में परमबीर सिंह को फरार घोषित करने के लिए याचिका की थी, जिसकी सुनवाई के बीच न्यायालय ने भी परमबीर सिंह को पेश होने के लिए तीन गैर जमानती वारंट जारी किये थे।

इस बीच नौकरी से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को निलंबित भी कर दिया है। सीआईडी परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज तीन प्रकरणों में जांच कर रही है, इसके अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच एक प्रकरण की जांच कर रही है, जिसमें विमल अग्रवाल नामक होटेलियर ने शिकायत दर्ज कराई है। इसी में न्यायालय ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया है।

ये भी पढ़ें – मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त फरार घोषित, अब होगी यह कार्रवाई

इस प्रकरण में फरार घोषित
इसके अलावा एक प्रकरण गोरेगांव में दर्ज किया गया है। जिसे होटल व्यवसाई विमल अग्रवाल ने दर्ज कराया है। इस प्रकरण में परमबीर सिंह के अलावा, रियाज भाटी, सचिन वाझे आरोपी हैं। इस प्रकरण की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है, जिसमें न्यायालय ने परमबीर सिंह, रियाज भाटी और विनय सिंह उर्फ बबलू को फरार घोषित किया है।

अन्य प्रकरण

  • 21 जुलाई, 2021 को परमबीर सिंह और उनके कथित निकट सहयोगी संजय पुनमिया के विरुद्ध श्याम सुंदर अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज इस शिकायत में अग्रवाल ने परमबीर सिंह और संजय पुनमिया पर करोड़ो रुपए की धन उगाही का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में संजय पुनमिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, डीसीपी अकबर पठान, 4 पुलिस निरिक्षक और कनिष्ठ अधिकारी व दो अन्य लोगों के विरुद्ध धन उगाही का प्रकरण दर्ज किया था। यह प्रकरण भी मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
  • 23 जुलाई को एक नया धन उगाही का प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें परमबीर सिंह, संजय पुनमिया, सुनील जैन, मनोज घोटकर, डीसीपी क्राइम पराग मनेरे का नाम है। यह प्रकरण ठाणे कोपरी पुलिस थाने में दर्ज है।
  • 30 जुलाई को क्रिकेट बुकी सोनू जालान और केतन तन्ना ने एक प्रकरण परमबीर सिंह के विरुद्ध दर्ज कराया। इसमें परमबीर सिंह के अलावा रवि पुजारी, प्रदीप शर्मा के साथ 27 लोगों का नाम है। यह प्रकरण ठाणे के वागले पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.