जानिए 23 जुलाई को कहां है मेगा ब्लॉक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

मध्य रेलवे पर 23.7.2023 को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।

165
Photo : File

माटुंगा-मुलुंड (Matunga-Mulund) अप (Up) और डाउन (Down) फास्ट लाइन (Fast Line) पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो उनके संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी। फास्ट लाइन सेवाओं को ठाणे स्टेशन (Thane Station) पर डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और वे निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।

सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए आगे इन्हें पुनः पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राजनीतिक हलचल तेज

हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनें सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।

ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी
सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

1: ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस /वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलेंगी।

2: ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

3: ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर – खारकोपर और नेरुल – खारकोपर की उपनगरी सेवाएं अपने निर्धारित समय अनुसार चलेंगी।

4: ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।

देखें यह वीडियो- महिलांच्या सुरक्षेचा विषय पंतप्रधान मोदींनी अत्यंत गांभीर्याने घेतला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.