Jharkhand: कांग्रेस सासंद धीरज साहू होंगे गिरफ्तार? भाजपा ने की ये मांग

झारखंड में कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 300 करोड़ से ज्यादा नकदी की बरामद की गई है।

739

Jharkhand: कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य धीरज साहू(Rajya Sabha member from Congress Dheeraj Sahu) के विभिन्न ठिकानों से 300 करोड़ से ज्यादा नकदी की बरामदगी पर 9 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी(BJP State President Babulal Marandi) ने रांची में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस-झामुमो(Congress-JMM) पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही यह धनराशि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बताते हुए धीरज साहू पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

NIA का ‘पड़घा-बोरीवली’ सीक्रेट ऑपरेशन! जानिये, इस संयुक्त ऑपरेशन की कैसी थी तैयारी

झामुमो पर बोला हमला
प्रदेश के सभी जिलों में भी भाजपा के विधायकों ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष की मांगों को दोहराया तथा कांग्रेस झामुमो के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के इतिहास को उजागर किया। 10 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.