Jammu and Kashmir: भूस्खलन में फंसे राजस्थान के कई छात्र, सेना ने चलाया सुरक्षा अभियान

125

Jammu and Kashmir: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) पर भूस्खलन (landslide) और पत्थरों के गिरने से बनिहाल इलाके में फंसे राजस्थान लॉ कॉलेज (Rajasthan Law College) के कई छात्रों और स्टाफ के सदस्यों को भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया।

एक अधिकारी ने 22 फरवरी (गुरुवार) को बताया कि 21 फरवरी को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में खराब मौसम के कारण भारी बर्फबारी और भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। जिससे कई यात्री राजमार्ग पर फंस गए थे। इनमें राजस्थान के उदयपुर स्थित मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के सात स्टाफ सदस्य और 74 छात्र भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ये खिलाड़ी बाहर

सेना ने की मदद
उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने अनुकरणीय सेवा और साहस दिखाते हुए विश्वविद्यालय उदयपुर के लॉ कॉलेज के घबराए छात्रों और अन्य स्टाफ सदस्यों को बचाया। सेना शिविर बनिहाल ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने सभी को प्राथमिकता से निकाला। जवानों ने फंसे कर्मचारियों और छात्रों को चिकित्सा सहायता, भोजन, आश्रय और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराया। लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कल्पेश निकवत ने भारतीय सेना के जवानों की कर्मठता और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश और उसके नागरिकों की सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना भी की।

यह भी पड़ें- Hiranandani ED Raids: हीरानंदानी समूह पर ईडी की कार्यवाई, मुंबई और ठाणे सहित इन ठिकानों पर छापेमारी

रामबन में मजदूर की मौत
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की मौत हो गई। लगातार भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले तीन दिन से अवरुद्ध है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरी, रामबन के पास ताजा भूस्खलन हुआ और एक निजी निर्माण कंपनी में काम करने वाला एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचार उत्तर प्रदेश निवासी देशपाल के रूप में हुई है। जम्मू-श्रीनगर पर किश्तवारी पाथेर पर बहाली का काम चल रहा है। इसमें कुछ समय लगेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि लोगों को सड़क साफ होने तक एनएच-44 पर यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

यह वीडियो देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.