ISRO नए साल पर लॉन्च करेगा एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट

इसरो के अनुसार, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का प्रक्षेपण प्रथम लॉन्च-पैड, एसडीएससी-शार, श्रीहरिकोटा से 01 जनवरी को सुबह 09:10 बजे निर्धारित किया गया है। मिशन लांच को लाइव देखा जा सकता है।

200

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ब्लैक होल जैसे अंतरिक्ष के घटनाक्रम को समझने के लिए अपना पहला एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (X-ray polarimeter satellite) सोमवार को लांच (launch) करेगा। इससे पहले अक्टूबर में इसरो ने गगनयान (Gaganyaan) के टेस्ट व्हीकल डी1 मिशन (Test Vehicle D1 Mission) को सफलतापूर्वक पूरा किया था।

मिशन लांच का होगा लाइव प्रसारण
इसरो के अनुसार, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का प्रक्षेपण प्रथम लॉन्च-पैड, एसडीएससी-शार, श्रीहरिकोटा से 01 जनवरी को सुबह 09:10 बजे निर्धारित किया गया है। मिशन लांच को लाइव (Live Broadcast) देखा जा सकता है। इसरो का कहना है कि इसका उद्देश्य चरम स्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिशीलता का अध्ययन करना है। विभिन्न खगोलीय स्रोतों जैसे ब्लैकहोल, न्यूट्रॉन तारे, सक्रिय गैलेक्टिक नाभिक, पल्सर पवन निहारिका आदि का उत्सर्जन तंत्र जटिल भौतिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न होता है और इसे समझना चुनौतीपूर्ण है।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Tehreek-e-Hurriyat: आतंकवाद पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ पर प्रतिबंध; अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.