International Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दिया यह संदेश

हर साल 08 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

117

International Womens Day: राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) की पूर्व संध्या पर देशवासियों को विशेष रूप से महिलाओं को बधाई (congratulations women) दी और उनके स्वर्णिम भविष्य (golden future) के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हर साल 08 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

यह भी पढ़ें- Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल

महिलाओं को करना पड़ता है अनेक चुनौतियों का सामना
राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और लैंगिक समानता और महिला अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए समर्पित है। यह दिन महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। महिलाओं को आज भी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनका हमें समाधान करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- Wonder Park Nerul: रोमांच और मनोरंजन का स्वर्ग है नेरुल का वंडर पार्क

महिला शक्ति का भव्य प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर चिकित्सा, अंतरिक्ष, सशस्त्र बल और खेल तक सभी क्षेत्रों में नए मानक स्थापित कर रही हैं। इसकी एक झलक इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड के दौरान महिला शक्ति के भव्य प्रदर्शन और नेतृत्व में देखने को मिली। राष्ट्रपति ने कहा, “मैं महिला दिवस के सफल आयोजन की कामना करती हूं और महिलाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।”

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.