जानिये… गगनयान के भारतीय यात्री अंतरिक्ष में क्या खाएंगे?

गगनयान मिशन में जानेवाले अंतरिक्ष यात्री चिकन बिरयानी, खिचड़ी और अचार के आलावा अन्य इंडियन फूड ले जा सकेंगे। इस स्पेशल फूड को मिलिट्री लैब ने दो साल के प्रयोग के बाद तैयार किया है।

103

अगले साल अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेनेवाली स्पेसलाइट गगनयान में जब भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की टीम रवाना होगी, तब वह अपने साथ खास इंडियन फूड लेकर जाएगी। इसकी अनुमति दी गई है। इस बारे में आधिकारिक रुप से बताया गया है कि गगनयान मिशन में जानेवाले अंतरिक्ष यात्री चिकन बिरयानी, खिचड़ी और अचार के आलावा अन्य इंडियन फूड ले जा सकेंगे। इस स्पेशल फूड को मिलिट्री लैब ने दो साल के प्रयोग के बाद तैयार किया है।

सात दिनों का मिशन
सात दिनों के मिशन पर जानेवाले भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए मेन्यू तैयार कर लिया गया है। ये अंतरिक्ष यात्री फिलहाल रुस में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। जब ये यात्री मिशन पर निकलेंगे तो उनके खाने में आलू पराठा, रोटी दाल मखानी और खिचड़ी आदि शामिल होंगे। इतना ही नहीं, मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लोबोरेटरी द्वारा तैयार आम के अचार भी मेन्यू में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेः भाजपा Suspended!

एरो इंडिया 2021 में किया गया प्रदर्शन
बता दें कि डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी यानी डीफआरएल का स्पेस फूड एंड लॉजिस्टिक्स विंग ने पिछले हफ्ते एरो इंडिया 2021 में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ खास खाद्य पदार्थों का भी प्रदर्शन किया गया था। डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि हमने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाए गए खाने में पोषक पदार्थों का भी खास ध्यान रखा गया है। यात्री अंतरिक्ष में बैठकर तीन बार खाना खाएंग।

100 और 200 ग्राम के पैकेट में होंगे फूड
अंतरिक्ष यात्री जो फूड ले जाएंगे, वे 100 और 200 ग्राम के पैकेट में होंगे। बता दें कि रुस में फिलहाल चार भारतीय अंतरिक्ष यात्री ट्रेनिंग ले रहे हैं। भारत के गगनयान योजना का उद्देश्य पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव को भेजने की क्षमता दिखाना है। इसमें तीन-चार अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजा जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.