चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक कब लौटेंगे स्वदेश?… जानिए इस खबर में

बंदरगाह, नौवहन व जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने 10 फरवरी को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चीन में फंसे 18 नाविक 14 फरवरी तक भारत पहुंच जाएंगे।

85

चीन में काफी समय से फंसे मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया के 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को स्वदेश लौटेंगे। बंदरगाह, नौवहन व जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने 10 फरवरी को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चीन में फंसे 18 नाविक 14 फरवरी तक भारत पहुंच जाएंगे। 18 नाविकों का यह ग्रुप 10 फरवरी को जापान के लिए रवाना हो गया है।

मंडाविया ने बताया कि जल्द ही ये नाविक स्वदेश लौटकर अपने परिवार से मिल सकेंगे। मंडाविया ने इनके प्रत्यार्पन के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी की कोशिशों को प्रशंसा की।

एमवी जग आनंद भी चीन में फंसे थे 23 भारतीय नाविक
बता दें कि मालवाहत जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था। इससे पहले एक और मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद भी चीन में फंस गया था। उसमें सवार 23 भारतीय नाविक भी वहां फंस गए थे।

ये भी पढ़ेंः भाजपा Suspended!

दो मालवाहक जहाजों में फंसे थे कुल 41 भारतीय नाविक
दो मालवाहक जहाजो में कुल 41 भारतीय नाविक फंसे थे। चीन के हुबैई प्रांत के जिंगतांग बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद 13 जून 2020 से वहां खड़ा था। उसमें 23 भारतीय नाविक फंसे थे। ये 14 जनवरी को स्वदेश लौट आए हैं। जबकि एमवी अनास्तासिया चीन के काओफीदियान बंदरगह के पास माल उतारने के इंतजार में 20 सितंबर 2020 से खड़ा था। इसमें फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को स्वदेश लौटेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.