तो वो होगी पहली भारतीय और पहली महिला यूएन महासचिव!

संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है। वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल दिसंबर 2021 तक चलेगा।

110

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव पद के लिए भारत वंशीय महिला ने दावेदारी पेश की है। वह पहली उम्मीदवार हैं जिन्होंने वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विरुद्ध दावेदारी पेश की है। जबकि गुटेरेस अपने दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं। भारत वंशीय महिला की जीत संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप पहली महिला का कार्यकाल होगा जबकि किसी भारतीय के उस पद पर आसीन का भी पहला अवसर होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए दावेदारी पेश करनेवाली महिला आकांक्षा आरोड़ा अभी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के लिए कार्य करती हैं। संयुक्त राष्ट्र में उनका कार्य फाइनेंशियल रूल्स और रेगुलेशन बनाना है। वे ऑडिट को-ऑर्डिनेटर हैं। उन्होंने अपना प्रचार #AroraForSG के रूप में शुरू किया है।

ये भी पढ़ें – डोवाल का वीडियो बनवाने वाले वो 10 कौन?

आकांक्षा कौन है?

  • आकांक्षा का जन्म भारत में हुआ है।
  • उनके पास भारत और कनाडा की नागरिकता है।
  • उनका शिक्षण टोरंटो के यॉर्क यूनिवर्सिटी से हुआ है।
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पब्लिक अडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें – यूपी : अब ‘लॉकडाउन’ पर योगी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय…

आकांक्षा ने किया प्रचार शुरू
आकांक्षा ने एक वीडियो जारी किया है। उसमें वे कह रही हैं कि उनके पहले जो भी इस पद पर बैठे उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का वहन नहीं किया। जबकि मेरे साथ के लोग ऐसी दावेदारी नहीं करते। हम सिर झुकाए रहते हैं।

महासचिव का कार्यकाल

  • 1 जनवरी, 2017 को एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बने थे
  • वे संयुक्त राष्ट्र के 9वें महासचिव थे
  • गुटेरेस का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को पूरा होगा।
  • 75 वर्ष के संयुक्त राष्ट्र के कार्यकाल में एक भी महिला महासचिव नहीं बनी है
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.