नौसैनिक को कर दिया आग के हवाले… अपहरण, फिरौती और हत्या, क्या है राज?

चेन्नई से नौसैनिक का अपहरण करके पालघर में हत्या की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात लोगों की पुलिस को तलाश है।

90

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक नौसैनिक को जिंदा जलाए जाने की खबर है। झारखंड के रहनेवाले सूरज कुमार मिथिलेश दुबे अपनी छुट्टियां खत्म करके चेन्नई लौट रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। ये घटना 30 जनवरी की है। पालघर में 5 फरवरी को वे बुरी तरह जली अवस्था में मिले थे। घोलवड़ पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद अब अपहरण, फिरौती और हत्या की उलझन में ये मामला फंस गया है।

झारखंड के मूल निवासी सूरज कुमार दुबे भारतीय नौसेना में लीडिंग सी-मैन पद पर कार्यरत थे। वे 30 जनवरी को रांची अपने मूल गांव से चेन्नई लौटे थे। वे रात 9 बजे चेन्नई पहुंचकर हवाई अड्डे से बाहर निकले ही थे कि तीन लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने सूरज का मोबाइल छीन लिया। उन्हें सफेद रंग की एसयूवी में बैठाकर उनसे दस लाख रुपए की मांग की। इसके लिए आरोपियों ने सूरज को तीन दिन तक लॉक करके चेन्नई में ही रखा। इसके बाद 5 फरवरी 2021 को सबेरे 9 बजे के आसपास उन्हें वेवजी वैजलपाढा, घोलवड़ जिला पालघर की पहाड़ियों पर ले आए। वहां तीनों आरोपियों ने सूरज पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें – ऐसी है देश की पहली महिला ‘कोब्रा’ फोर्स!

स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से जले सूरज कुमार दुबे को देखने पर इसकी सूचना घोलवड़ पुलिस को दी। पुलिस ने सूरज दुबे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उपचार के बीच उनकी मौत हो गई।

पालघर पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 307, 364(अ), 392, 342, 34 और आर्म्स ऐक्ट 3, 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें – किसान आंदोलन : जिन पर आभिमान है उन्हीं का अपमान, जानें कैसे है ये अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा?

इस मामले की गुत्थी अब अपहरण, फिरौती और हत्या के त्रिकोण पर अटकी है। आखिर कौन हैं वो द्रोही जो अब सेना को भी नहीं बख्श रहे हैं। पालघर पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.