भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार, जानिये कितना गंभीर है आरोप

हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

146

हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र सिंह इस समय सोनीपत नगर निगम के आयुक्त तथा दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ललित मित्तल ने लगाया 1.11 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप
नई दिल्ली निवासी मैसर्स हरचंद दास गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ललित मित्तल ने जून 2022 में फरीदाबाद पुलिस के समक्ष 1.11 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। यह पैसे सरकारी ठेका दिलाने की एवज में पंकज गर्ग, आरबी शर्मा, जेके भाटिया द्वारा लिए गए थे। उसे फरीदाबाद नगर निगम में ठेका दिलाने की बात कही गई थी। उसके लिए आरोपियों ने अधिकारियों से सेटिंग होने का हवाला भी दिया। साथ ही बताया कि दिए हुए पैसे अधिकारियों को दिए गए हैं। ललित मित्तल को किसी तरह का ठेका नहीं मिला तो उसने शिकायत दर्ज कराई। जिस समय यह मामला उजागर हुआ उस वक्त धर्मेन्द सिंह नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर थे।

एसआईटी ने की जांच
इस पूरे मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों ने एसीपी विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने 15 मई को देर रात कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सिंह को उनके गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार किया है।

प्रधानमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद पर लगाम लगने का किया दावा, बताया ये कारण

इमारत के निर्माण में भी गड़बड़ी करने की जानकारी
पुलिस को सोनीपत में नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक इमारत के निर्माण में भी गड़बड़ी करने की जानकारी मिली है। उन्होंने 52 करोड़ के टेंडर की राशि को बढ़ाकर 87 करोड़ कर दिया था। एसआईटी ने इसकी जांच तकनीकी टीम से कराई। जांच में घोटाले की कड़ियां जोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने की पुष्टि
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने 16 मई को बताया कि आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीती रात नागरिक अस्पताल बादशाह खान में उनका मेडिकल करवाया गया। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.