महाराष्ट्र: सीएम शिंदे से बात नहीं कराई तो मंत्रालय को बम से उड़ा दूंगा, आरोपी गिरफ्तार

गुमनाम फोन से मंत्रालय में बम रखने की धमकी, मंत्रालय को बम से उड़ाने की मिली सीधी धमकी।

293

महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य मंत्रालय (Ministry) को बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस शख्स ने ये कॉल किया था। वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से बात करना चाहता था। हालांकि, उसकी सीएम से बात नहीं हो पाई और उसने मंत्रालय में बम रखने की धमकी (Threat) दे दी।

जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र में मंत्रालय में बम की धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया। पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात शख्स ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से फोन किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम बालकृष्ण भाऊसाहेब ढाकाणे (Balkrishna Bhausaheb Dhakane) है। उसकी उम्र 34 साल है और वह शेवगांव जिला अहमदनगर (District Ahmednagar) का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- संसद के विशेष सत्र का क्या है प्रयोजन? क्या आएगा ‘एक देश-एक चुनाव’, ‘एक देश-एक कानून’ या कुछ और?

कॉल करने का उद्देश्य
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए मैंने मंत्री के साथ-साथ सीएम कार्यालय में भी फोन किया। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया तो मैंने कहा कि मंत्रालय में बम रखा गया है। ऐसी कोई बात नहीं है।

15 दिन में दूसरी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुमनाम कॉल करने वाला शख्स महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात करना चाहता है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार अज्ञात कॉल के जरिए राज्य मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह कॉल अहमदनगर के बालकृष्ण भाऊसाहेब ढाकाणे का था।

देखें यह वीडियो- चांद पर अब बसेगी बस्ती, प्रज्ञान ने जगादी उम्मीद

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.