Honey Raj को गोलियों से भूना, बिहार में ये जंगलराज नहीं तो क्या?

बिहार में अपराध पर रोक नहीं लग पा रही है। अपराधी खुले में गोली मारकर हत्याएं कर रहे हैं। हाजीपुर में हनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

226

बिहार में हनी राज को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया है। अब पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की खोज कर रही है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में भय है और सभी बिहार में इसे जंगलराज बता रहे हैं। इसे गैंगवार के दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।

हाजीपुर (Hajipur) में वर्ष 2019 में देश का सबसे बड़ा डाका पड़ा था, जिसमें डकैत 56 किलोग्राम सोना (Gold) उठा ले गए थे। इस डकैती में हनी राज (Honey Raj) मस्टरमाइंड था। वह छह महीने पहले ही राजहनी जेल से छूटकर बाहर आया था। वह हाजीपुर चौहट्टा के पास किसी की प्रतीक्षा कर रहा था। उसी समय दो मोटर साइकिल पर सवार हमालवरों (Attackers) ने बीच सड़क पर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। इस गोलीबारी में हनी राज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह गैंगवार का नतीजा हो सकता है, क्योंकि जिस हिसाब से गोली मारी गई, उससे प्रतीत हो रहा था कि लोग एक दूसरे को जानते होंगे।

बीस मीनट में लूट ले गए फाइनेंस कंपनी
हाजीपुर में मुथुट फाइनेंस कंपनी (Muthut Finance Company) का कार्यालय है। जहां 23 नवंबर 2019 को 7 डकैतों ने प्रवेश किया और सभी को बंधक बना लिया। इन लोगों ने फाइनेंस कंपनी में जमा 55 किलो 700 ग्राम सोना लूट लिया और बिना किसी रोकटोक के फरार हो गए। जहां यह फाइनेंस कंपनी है, वहां से मात्र कुछ दूरी पर पुलिस थाना है, लेकिन डकैत अपनी करतूत को अंजाम दे गए। लूट की पूरी घटना बीस मिनट में ही घट गई। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैतों को गिरफ्तार किया था। जिसमें हनी राज मास्टरमाइंड था। यह देश की सबसे बड़ी लूट की घटना थी, जिसका मूल्य 20 करोड़ रुपए था।

ये भी पढ़ें – निफ्टी ने रचा इतिहास, निफ्टी पहली बार 20,000 अंक के पार! बीएसई का ऐसा रहा हाल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.