History of November 23: पहली बार दलबदल कानून के तहत हुई कार्रवाई

दलबदल कानून 1985 में संसद में पास हुआ था। इसके लिए संविधान में 52वें संशोधन के जरिए 10वीं अनुसूची को शामिल किया गया।

650

दलबदल विरोधी कानून के तहत पहली बार 23 नवंबर 1988 को लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया। हालांकि यह कानून 1985 में संसद में पास हुआ था। इसके लिए संविधान में 52वें संशोधन के जरिए 10वीं अनुसूची को शामिल किया गया। इसमें प्रावधान है कि यदि कोई सदस्य अपनी पार्टी से इस्तीफा देता है या पार्टी व्हिप का उल्लंघन करता है तो उसकी सदस्यता खत्म हो जाती है। लेकिन यदि उसे पार्टी निकालती है तो असंबद्ध सदस्य के तौर पर उसकी सदस्यता बनी रहती है।

लालदूहोमा उस समय भी काफी सुर्खियों में हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में संपन्न हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव में लालदुहोमा के नेतृत्व वाली जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) युवाओं में काफी लोकप्रिय है। लालदुहोमा को मिजोरम का संभावित मुख्यमंत्री बताया जा है।

अन्य अहम घटनाएं

1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।

1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।

1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।

1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।

1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।

1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।

1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

1988 – दलबदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।

1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।

1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।

1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।

2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।

2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।

2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।

2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

जन्म

1806 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।

1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।

1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी।

1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।

1929 – मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।

1955 – इयान बॉथम – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर।

1961 – अरुंधति रॉय – अंग्रेज़ी की सुप्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी हैं।

1963 – मारोतराव कन्नमवार – महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2001 – अंचिता शेउली – भारतीय भारोत्तोलक हैं, जो 73 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

निधन

1675 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।

2003 – उमा देवी खत्री – हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन।

2019 – कैलाश चंद्र जोशी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2020 – कल्बे सादिक़ – उत्तर प्रदेश में ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु थे।

महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.