History of December 8th: देश के पहले सीडीएस का दुखद असामयिक निधन

799

8 दिसंबर 2021 की सुबह(Morning of 8th December 2021) हेलिकॉप्टर दुर्घटना(Helicopter crash) में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन(Country’s first Chief of Defense Staff General Bipin Rawat passes away) की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित(Awarded Padma Vibhushan posthumously) बिपिन रावत देश के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। निधन से एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले वह भारतीय थल सेनाध्यक्ष के पद पर 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक रहे थे।

बिपिन रावत का पूरा नाम बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत था। 16 मार्च 1958 को उत्तर प्रदेश के गढ़वाल जिले के पौड़ी (वर्तमान में उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल जिला) में पैदा हुए बिपिन रावत का परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना(Indian Army) में सेवा दे रहा था। उनके पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे।

Disha Salian death case: आदित्य ठाकरे की बढ़ेंगी मुश्किलें? उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया ये आदेश

जनरल रावत की शुरुआती शिक्षा देहरादून के कैंबरीन हॉल स्कूल(Cambrin Hall School, Dehradun) और शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दाखिला लिया और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बिपिन रावत ने 1978 में 11वीं गोरखा राइफल की 5वीं बटालियन से अपना करियर शुरू किया था। जनवरी 1979 में सेना में उनकी मिजोरम में पहली पोस्टिंग हुई। नेफा इलाके में तैनाती के दौरान उन्होंने बटालियन की अगुवाई की।

अन्य अहम घटनाएंः

1863 – चिली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

1881 – यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1956 – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976– अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।

1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

1998– ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

2000– ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।

2000 – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।

2002– भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

2002 – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।

2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाब्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

2003 – वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी।

2003 – उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी।

2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2005 – रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफगानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

जन्म

1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।

1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान उदारवादी नेता।

1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।

1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।

1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।

1927 – प्रकाश सिंह बादल – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।

1937 – धर्मेन्द्र – भारतीय अभिनेता

1946 – शर्मिला टैगोर – भारतीय अभिनेत्री

निधन

1947 – भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी

1978 – गोल्डा मायर, इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री (जन्म १८९८)

2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि।

2021– भारत के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत का निधन।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.