इतिहास के पन्नों में 16 जूनः अंतरिक्ष में महिलाओं की उड़ान का दिन

इतिहास के पन्नों में 16 जून का इतिहास महत्वपूर्ण है।

176
अंतरिक्ष में पहली महिला

इतिहास में यह खास दिन अंतरिक्ष में महिलाओं की पहुंच का बेहद खास दिन है जब पहली बार किसी महिला अंतरिक्ष यात्री ने वहां पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया। रूस की 26 वर्षीय महिला अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वेंटीना तेरेशकोवा के नाम यह रिकॉर्ड है जिन्होंने 16 जून 1963 को मॉस्को से अंतरिक्ष यान वोस्टोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष की पहली उड़ान थी।

खास बात यह है कि इसी दिन 2007 में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर एक कीर्तिमान रचा। वे अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबा समय बिताने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। 1998 में सुनीता विलियम्स का अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ। सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में पहली बार ही 195 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कुल 321 दिनों 17 घंटे और 15 मिनट अंतरिक्ष में बिताए।

अन्य अहम घटनाएंः

1779: स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1857: प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार का युद्ध समाप्त।

1903: मोटर कंपनी फोर्ड की शुरुआत।

1911: न्यूयॉर्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना।

1979: मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों की हत्या की।

ये भी पढ़ें – गौ संरक्षणः कानपुर में बनेंगी 25 नई गौशालाएं

जन्मः

1910: उड़ीसा व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सीएम पुनाचा।

1920:: पार्श्व गायक व संगीतकार हेमंत कुमार।

1950: फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती।

निधनः

1925: महान स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास।

1944: सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.