हरिद्वार : गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हरिद्वार जनपद सहित आगे के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की आशंका बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने बताया कि आधी रात के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

291

हरिद्वार में सोमवार सुबह गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 294 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया। सुबह चार बजे गंगा नदी का बहाव 294.95 मीटर पर था। मूसलाधार वर्षा की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। बाढ़ व आपदा सहायता चौकियों को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हरिद्वार जनपद सहित आगे के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की आशंका बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने बताया कि आधी रात के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह चार बजे गंगा 294.95 मीटर पर बह रही थी। गंगा किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है।

एसडीओ कौशिक ने बताया कि अगस्त में अब तक हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर कई बार चेतावनी स्तर को पार कर चुका है। इस जलस्तर पर गंगा पहली बार पहुंची है। सोमवार सुबह 10 बजे भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 294.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने बलिदानियों को किया नमन, शाह ने कही ये बात

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.