“पति, पत्नी और वो” में उलझे कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी! वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

भरत सिंह सोलंकी का एक वीडियो वायरल होने के बाद गुजरात से दिल्ली तक की राजनीति में हड़कंप मच गया है। सोलंकी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के पुत्र है और खुद भी काग्रेस के बड़े नेता हैं।

94

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से चंद महीने पहले कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हार्दिक पटेल पार्टी छोड़कर 2 जून को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही एक नई आफत आ गई है।

पार्टी के दिग्गज नेता और भरत सिंह सोलंकी एक युवती के साथ रंगे हाथ पकड़े गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ये खुलासा होने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।

देर रात घटी इस घटना में एक युवती के साथ भरत सिंह सोलंकी देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि उन्हें इस स्थिति में उनकी पत्नी रेश्मा सोलंकी ने खुद पकड़ा है।

वायरल वीडियो में क्या है?
घटना गुजरात के आणंद के आश्रय बंगले की है। देर रात भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेश्मा उस बंगले का दरवाजा खटखटाती है। दरवाजा खुलते ही अंदर का पूरा दृश्य सामने आ जाता है और पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वहां पति महोदय भरत जैन के साथ एक 24 वर्षीय युवती को देखकर वे बेकाबू हो जाती हैं। वे पति से गुस्से में पूछती हैं कि यह युवती कौन और आप इतनी रात को इसके साथ क्या कर रहे हो? इस पर पति भरत सिंह सोलंकी कहते हैं कि तुम्हें क्या..मैं तो कान्हा हूं.. हजारों रखूं.. तुम्हें क्या.. मेरी जिसके साथ इच्छा होगी, उसके साथ मौज करूंगा। गुस्से में महिला युवती से मारपीट करती है। सोलंकी उसे रोकने की कोशिश करते हैं। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो जाते हैं।

गुजरात से दिल्ली तक मचा हड़कंप
भरत सिंह सोलंकी का यह वीडियो वायरल होने के बाद गुजरात से दिल्ली तक की राजनीति में हड़कंप मच गया है। सोलंकी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के पुत्र है और खुद भी काग्रेस के बड़े नेता हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं।इसके साथ ही दो बार गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका और उनकी पत्नी रेश्मा का तलाक में मामला चल रहा है। सोलंकी की पत्नी ने बताया कि उन्हें पता चला था कि उनके पति किसी लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं तो वे वहां पहुंच गईं। दृश्य देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

सोलंकी पर पहले भी लग चुका है ऐसा आरोप
इससे पहले हाल ही में कांग्रेस की महिला नेता वंदना पटेल ने भरतसिंह सोलंकी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में पत्र भी लिखा था लेकिन हुआ कुछ बी नहीं। थक हारकर वंदना पटेल शांत बैठ गईं। अब ये नया प्रकरण तेजी से जमीन खो रही कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

 कांग्रेस को जमीन खोने का डर
हाल ही में पंजाब में सत्ता गंवाने के साथ ही करारी हार के बाद गुजरात में भी उसे साफ होने का डर सताना स्वाभाविक ही है। लेकिन हार्दिक पटेल जैसे कद्दावर नेता को गंवा देने के बाद अब भरत सिंह सोलंकी का नया मामला उसके पांव को जमने देंगे, इसमें संदेह है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.