ISI: पंजाब पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई युटयुबर्स, इनफ्लुएंसर का इस्तेमाल जासूसी साजिश के तहत कर रही है। इस नेटवर्क को अंजाम पाकिस्तान स्थित मैडम एक्स अंजाम दे रही है। रूपनगर के यूट्यूब पर जसवीर सिंह के चैनल ‘जान महल ‘वीडियो पर 11 लाख सब्सक्राइबर है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव का कहना है कि बीते बुधवार को जसवीर सिंह को गुप्त सूचनाएं उपलब्ध पाकिस्तानी एजेंसी तक पहुंचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस का कहना है कि जसवीर सिंह तीन बार पाकिस्तान गया। वहां पर यूट्यूब पर जसवीर सिंह ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों से सीधा संपर्क किया।
पाकिस्तान की डिजिटल जासूसी की साजिश
पंजाब पुलिस का कहना है कि यूट्यूबर्स को उनकी लोकप्रियता पहचान और सम्मानजनक छवि के चलते संवेदनशील स्थानों पर आसानी से पहुंच मिलती है । यह लोग पर्यटन वीडियो के बहाने महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी भी रिकॉर्ड कर सकते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी इसी नैरेटिव बिल्डिंग की मानसिकता और सोच पर असर डालने के लिए युटयुबर्स का इस्तेमाल कर रही है। ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह के कई वीडियो पाकिस्तान की यात्राओं पर हैं जिनमें वे लाहौर की सड़कों पर घूमते गोलगप्पे खाते और विभिन्न स्थलों पर भ्रमण करते नजर आते हैं।
हनी ट्रैप और नेटवर्किंग बिल्डिंग
ऑपाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हनी ट्रैप और नेटवर्क बिल्डिंग के तहत पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में जासूसी का नेटवर्क खड़ा कर रही थी पिछले एक महीने में पंजाब पुलिस ने कम से कम 8 अन्य लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है जिन में विभिन्न धंधे के लोग शामिल है। इसमें सुनील कुमार मोची ने एक महिला के जाल में फंसकर बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की जानकारी दी । सूरज मसीही फलक शेर मसीही ने अमृतसर से बीएसएफ और आर्मी ठिकानों की तस्वीर भेजी। मलेरकोटला से गजाला और यामीन मोहम्मद ने संवेदनशील जानकारी दी की। पठानकोट के सिम कार्ड विक्रेता नीरज कुमार द्वारा बेचे गए पठानकोट से जारी सिम पाकिस्तान में सक्रिय पाए गए और रकीब दरजी बठिंडा में सैन्य दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया। सुखप्रीत सिंह, करणवीर सिंह गुरदासपुर से ऑपरेशन सिंदूर से जानकारी ली के मामले में पकड़ा गया गगनदीप सिंह उर्फ गगन तारांतरण से और जसवीर सिंह रोपड़ से पकड़ा गया।
Professional Seminar: वन नेशन वन इलेक्शन के भाजपा ने गिनाए लाभ, देश में अभियान चलाने की घोषणा
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा जसवीर सिंह ने पाकिस्तान उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान और रहीम उर्फ दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
Join Our WhatsApp Community
