सनसनीखेजः विरार की चार महिलाओं को बनना था धनवान लेकिन हो गया ऐसा!

आसानी से पैसे कमाने के लालच में लोग पता नहीं क्या-क्या कर डालते हैं। ऐसे मामलों में वे दिमाग का इस्तेमाल कम ही करते हैं। महाराष्ट्र के विरार में भी चार महिलाओं के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

90

पालघर जिले के विरार में एक सनसनीखेज घटना घटी है। यहां दो आरोपियों ने खुद में दैवीय शक्ति होने का दावा कर चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया। अर्नाला कोस्टल पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मैथ्यू पांडियन और दिनेश देवरुखकर हैं।

आरोपियों ने दावा किया था कि उनके पास दैवीय शक्ति है और वे पैसों की बारिश करा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर आप अनुष्ठान करते हैं, तो पैसों की बारिश होगी और फिर हम आपको 260 करोड़ रुपये देंगे। इसके बाद पीड़िता ने 3 और महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें इस अनुष्ठान के लिए तैयार किया। आरोपियों ने अनुष्ठान के लिए प्रत्येक महिला से 10,000 रुपए भी लिए।

अनुष्ठान के नाम पर महिलाओं से कई बार रेप
इसके बाद आरोपी ने इन चारों महिलाओं के साथ रस्म अदा करने के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बावजूूद उन्हें वादे के अनुसार रकम का भुगतान नहीं किया गया। पूरी घटना जुलाई और अगस्त 2021 के बीच घटी। आखिरकार, चार पीड़ित महिलाओं में से एक ने आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पूरा प्रकरण सामने आ गया।

ये भी पढ़ेंः टीकाकरण अभियान में भारत की ऊंची उड़ान, इस तारीख तक बनेगा ऐसा कीर्तिमान

आरोपी के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (बलात्कार) और महाराष्ट्र अघोरी अधिनियम 2013 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.