पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार और रिहा! जानिये, क्या है मामला

युवराज सिंह की गिरफ्तारी को मीडिया से गुप्त रखा गया। उन्हें हरियाणा की हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

98

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया।

युवराज सिंह ने 2020 के लॉकडाउन के समय क्रिकेटर रोहित शर्मा से बात की थी। इंस्टाग्राम में हुई इस बातचीत में उन्होंने यजुवेंद्र चहल के लिए जातिगत आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

ये भी पढ़ेंः अब सरकारी फंड नहीं हड़प पाते नेता! 370 हटाए जाने के बाद घाटी की स्थिति पर बोले आरएसएस प्रमुख

16 अक्टूबर को किया गया था गिरफ्तार
युवराज सिंह की गिरफ्तारी को मीडिया से गुप्त रखा गया। उन्हें हरियाणा की हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद उनसे मामले में पूछताछ की गई। बाद में उच्च न्यायालय के निर्देश पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। हांसी पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उनके बयान दर्ज किए गए। डीएसपी विनोद शंकर ने जातिगत टिप्पणी के मामले में युवराज सिंह से पूछताछ की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.