Pratibha Patil: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

प्रतिभा पाटिल की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। इस बीच, बुधवार 13 मार्च को जब उन्हें अधिक बेचैनी होने लगी तो उनके परिवार ने उन्हें इलाज के लिए पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया।

106

देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Former President Pratibha Patil) की तबीयत (Health) बिगड़ने के कारण उन्हें तत्काल इलाज के लिए पुणे (Pune) के भारती अस्पताल (Bharti Hospital) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रतिभा पाटिल का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। प्रतिभा पाटिल की उम्र 89 है। प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति (First Woman President) थीं। वह 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति पद पर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार। प्रतिभा पाटिल की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। इस बीच, बुधवार 13 मार्च को जब उन्हें अधिक बेचैनी होने लगी तो उनके परिवार ने उन्हें इलाज के लिए पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, पुलिस ने किसान संगठन के सामने रखी ये शर्त

डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में प्रतिभा पाटिल
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।” बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.