Train Late: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, दिल्ली पहुंचने वाली 23 ट्रेन लेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ शीतलहर की चपेट में रहे।

181

ठंड (Cold) और कोहरे (Fog) से उत्तर भारत (North India) बेहाल है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार रेल यातायात (Rail Traffic) पर पड़ रही है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) के अनुसार, आज दिल्ली (Delhi) पहुंचने वाली 23 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ शीतलहर की चपेट में रहे। यहां घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत घट गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Mumbai: मुंबई पुलिस को मिली धमकी, शहर में कई जगहों पर होंगे धमाके; जांच में जुटे अधिकारी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में है। यह आनंद विहार में सुबह 425, द्वारका सेक्टर 8 में 425, आरके पुरम में 426, मुंडका में 431 दर्ज किया गया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.