बुली बाई मामले में पहली गिरफ्तारी! जानिये, कौन है ‘वो’

बुली बाई ऐप मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था। इस पर सोशल मीडिया पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरे अपलोड कर उनपर नीलामी का टैग लगाया जाता था।

93

बुली बाई ऐप मामले में मुंबई साइबर पश्चिमी क्षेत्र पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे बेंगलुरू में गिरफ्तार किया गया है। आगे की पूछताछ के लिए उसे मुंबई लाया जा रहा है।

बुली बाई ऐप मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था। इस पर सोशल मीडिया पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरे अपलोड कर उनपर नीलामी का टैग लगाया जाता था। इस मामले में देश के कई स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

सरकार ने बताया- जांच जारी
बुली बाई ऐप पर विवाद होने के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अपराधी के अकाउंट को गिटहब ने ब्लॉक कर दिया है और पुलिस तथा कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः मणिपुर-त्रिपुरा के दौरे पर प्रधानमंत्री, 11 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का देंगे उपहार

बुली बाई से पहले सुल्ली डील पर हुआ था विवाद
बता दें कि इससे पहले में भी इसी तरह के एक ऐप सुल्ली डील पर विवाद होने के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी या जांच नहीं होने के कारण मामला ठंडा पड़ गया।

100 से अधिक महिलाओं की तस्वीरें अपलोड
मिली जानकारी के आधार पर  इस ऐप पर 100 से अधिक चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गई थीं। इस मामले में जांच के लिए साइबर सेल ने ट्विटर को लिखा था। क्योकि बुली बाई से जुड़े 3 ट्विटर हैंडल की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस ऐप को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने बुली बाई ऐप बनाना वाले डोमेन गूगल को लिखा और इसे बंद करवा दिया।

गिरफ्तारी के बारे में मिली जानकारी

  • मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने किया है गिरफ्तार
  • बेंगलुरू से हुई गिरफ्तारी, मुंबई लाया जा रहा है आरोपी
  • 21 साल के युवक की हुई गिरफ्तारी
  • हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.