ED Raid: सौरभ भारद्वाज पर ED का शिकंजा, घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी; जानें क्या है मामला

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है।

244

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) के घर समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की है। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले के सिलसिले में की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ईडी दिल्ली और उसके आसपास के 13 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में अस्पतालों से जुड़ी एक परियोजना में जून में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। जुलाई महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें – Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिनों तक अलर्ट जारी

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अनुसार, वर्ष 2018-19 में कुल 5,590 करोड़ रुपये की लागत से 24 अस्पतालों (11 नए और 13 पुराने अस्पतालों के विस्तार) के निर्माण की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, लेकिन ये परियोजनाएं निर्धारित समय तक पूरी नहीं हो सकीं और इनकी लागत भी कई गुना बढ़ गई।

गुप्ता ने शिकायत में कहा था कि सितंबर 2021 में 1,125 करोड़ रुपये की लागत से 6 महीने में बनने वाले 7 आईसीयू अस्पतालों (6,800 बिस्तरों) को मंजूरी दी गई थी, लेकिन जून 2025 तक केवल 50% काम ही पूरा हुआ और खर्च 800 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। इसके अलावा, एलएनजेपी अस्पताल के नए भवन की लागत भी 465 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,125 करोड़ रुपये हो गई है।

एसीबी ने क्या आरोप लगाए?
एसीबी द्वारा दर्ज मामले में कहा गया था कि शहर भर में अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक्स और आईसीयू के बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारी अनियमितताएं, अनावश्यक देरी और बड़े पैमाने पर धन की हेराफेरी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, लागत में कई सौ करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई और एक भी परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी नहीं हुई।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.