Delhi Fire: विश्वास नगर में भीषण अग्निकांड, 4 की मौत, 6 झुलसे

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 4:13 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र के विश्वास नगर में यूनिटी मॉल के पास हुई। एक रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

2

Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। विश्वास नगर की गली नंबर 11 में हुई इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में मकान के निचले हिस्से में बने ई-रिक्शा पार्किंग और चार्जिंग पॉइंट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 4:13 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र के विश्वास नगर में यूनिटी मॉल के पास हुई। एक रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआत में तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इनमें वाटर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल शामिल थे। आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह करीब 4:30 बजे एक और दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 37 मंडलों में नए DRM नियुक्त; कई अधिकारियों के ट्रांसफर

दमकलकर्मियों ने आग के बीच मकान की बीच वाली मंजिल पर फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:30 बजे चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य लोग लगभग 10 प्रतिशत तक झुलस गए। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया जा रहा है।

बताया गया है कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा बीच वाली मंजिल और तीन अन्य मंजिलें थीं। आग लगने की वजह से इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और कई लोग अंदर ही फंस गए।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में फिर भड़की हिंसा! अवामी लीग नेता का घर जलाया, बस को भी लगाई आग

घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.