कोरोना रिटर्न्स: रखें सावधानी, देश के इन 29 जिलों में पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक

देश के पांच राज्यों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में मंत्रालय ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

78

कोरोना फिर पैर पसार रहा है। देश के 29 जिलों में यह तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। यहां पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक पाई गई है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में मस्जिदों के भोंगे पर राज का अल्टिमेटम… जानें क्या कहा उत्तर सभा में?

केरल और मिजोरम में चिंता

  • एक बार फिर केरल में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां के 14 जिलों में स्थिति गंभीर है, जहां पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से अधिक है।
  • मिजोरम के 7 जिलों में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां संक्रमण की दर 10 प्रतिशत है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम में संक्रमण का प्रभाव अधिक है। यहां पॉजिटिविटी दर 5-10 प्रतिशत के बीच है।
  • मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले में पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत पाई गई है।
  • अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक पाई जा रही है।
  • हिमाचल प्रदेश के लाहौर स्पीति में कोविड-19 के प्रसार की गति 12.5 प्रतिशत है।

तीन राज्यों में बढ़े संक्रमित
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भले ही कम हो लेकिन, पिछले कुछ दिनों में गजरात, दिल्ली और हरियाणा में संक्रमित अधिक पाए गए हैं। गुजरात में 42.4 प्रतिशत, दिल्ली में 34.9 प्रतिशत और हरियाणा में 18.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी कोरोना संक्रमितों की संख्या में पाई गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.