तभी तो सोचूं,इतना हंसाती क्यों है!

पूछताछ में भारती सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी। भारती को छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। 22 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 23 नवंबर को उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई हुई। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।

91

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में जमानत मिल गई है। 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ में भारती सिंह ने गांजा पीने की बात स्वीकार की थी। भारती को छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। 22 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 23 नवंबर को उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई हुई। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। इस पूरे प्रकरण के उजागर होने के बाद लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि तभी तो वह इतना हंसाती है।

किया स्वीकार, हैं सुट्टामार
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 21 नवंबर को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार एनसीबी ने इस कलाकार दंपति के घर और कार्यालय पर छापा मारा गया था। जहां ब्यूरो को छापे में 86.5 ग्राम गांजा मिला था। फिल्मी दुनिया में मादक पदार्थ के सेवन की पटकथा में ये नया ट्विस्ट है। जिसमें भारती सिंह व उनके पति सुट्टा मारने के मामले में स्कैनर पर आ गए हैं। इस दौरन उन्होंने गांजे का सुट्टा मारने की बात स्वीकार की थी।

इस दंपति के अंधेरी लोखंडवाला स्थित घर और कार्यालय में सुबह एनसीबी ने छापा मारा था, जिसमें एनसीबी को गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसमें ताजा घटनाक्रम के अनुसार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया गया था

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्मी दुनिया में मादक पदार्थों के चलन का मुद्दा सामने आया था। इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह आदि अभिनेत्रियों से पूछताछ की गई थी। हाल में हुई कार्रवाई अस प्रकार है…

  • फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के यहां एनसीबी ने छापा मारा था। उनके यहां से मिलने के बाद पुलिस ने फिरोज नाडियादवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था। हालांकि अदालत से उनको जमानत मिल गई।
  • अर्जुन रामपाल के घर पर भी एनसीबी ने छापा मारा था। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने रामपाल की पार्टनर गेब्रियला डेमेट्रिएडेस से पूछताछ की थी और उनके दोस्त पॉल बार्टल को गिरफ्तार किया।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.