Delhi में आज सर्दी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड, जानें कितना दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह पिछले पांच साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। विभाग ने कहा कि राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा (dense fog) छाया रहा।

406

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज गत पांच सालों में रिकॉर्ड (record) सर्दी दर्ज की गई। आज न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही इस बार की सर्दी (Cold) का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने यह जानकारी दी।

पांच साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह पिछले पांच साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। विभाग ने कहा कि राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा (dense fog) छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता शून्य थी। भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से एक से छह घंटे के देरी से चल रही हैं।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – अयोध्याधाम जाने से पहले Prime Minister Modi का आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.